हमारे एक साथी भाई अनूप पाण्डेय जी ने भारत सरकार से यह जानकारी ली थी कि संसद की सभी कैंटीनों में अगस्त 2003 से कोकाकोला, पेप्सी, थम्स-अप, फैंटा, सेवन-अप, डाइट पेप्सी और लिम्का जैसे तमाम सॉफ्ट ड्रिंक बैन हैं क्योंकि इनसे सांसदों के स्वास्थ्य को खतरा है। लेकिन देश की बाकी जनता (भाइयों-बहनों!) इन्हें बेधड़क पी सकती है। यहां तक कि जगत प्रकाश नड्डा जी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में बच्चों के लिए जारी ब्रोशर ‘हेल्दी चिल्ड्रेन, हेल्दी इंडिया’ तक में यह जिक्र करना उचित नहीं समझा कि सॉफ्ट ड्रिंक बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं। ऐसा तब, जब भारत पहले ही पांच करोड़ से ज्यादा टाइप-2 डायबिटीज़ के रोगियों के साथ दुनिया में मधुमेह की राजधानी कहा जाने लगा है।

Comments

Popular posts from this blog

मुफ़्त खोरी