#PNBMODiScam पीएनबी-मोदी घोटाला के दूसरे पक्ष पर भी ध्यान जाना चाहिए.पिछले चार दिन में पीएनबी का शेयर भाव एक साल के न्यूनतम स्तर पर गिर पड़ा है. इस तरह अब तक 10 हजार करोड़ से ज्यादा रकम डूब चुकी है. 11 हजार चार सौ करोड़ में दस हजार करोड़ और जोड़ लीजिए तो यह 21 हजार करोड़ बनता है. एक हफ्ता पहले तक बैंक की कुल परिसम्पत्ति 36 हजार करोड़ थी. अब 36 हजार करोड़ में से 21 हजार करोड़ घटा लीजिए. पीएनबी की परिसम्पत्ति अब 15 हजार करोड़ की बचती है. बैंक ने अभी तक खुद को दीवालिया घोषित नहीं किया है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की चिंता बढ़ती जा रही है. इस घोटाले की जड़ें कहां तक फैली होंगी, इसे भी खोजना चाहिए. नोटबंदी से भी इसके रिश्ते अगर रहे हों तो उसे भी पता करना चाहिए. बैंक डूबेगा कि बचेगा अभी कह पाना ज्लदबाजी होगी. हां शुक्र मनाइए कि महाराष्ट्र के किसानों की तरह किसी शेयरधारक द्वारा आत्महत्या करने की खबर अभी तक नहीं है. कुछ पत्रकार #PNBModiScam के मास्टरमाइंड #नीरवमोदी को दुबई में तलाश रहे हैं. उन्हें अपनी ऊर्जा बचाना चाहिए. ललित मोदी, विजय माल्या को खोज नहीं पाये तो नीरव मोदी मिल जायें यह कैसे मान लिया जाये?

Comments

Popular posts from this blog

मुफ़्त खोरी