*सात लाख रूपये दीजिये तो राधे माँ आपकी गोद में बैठकर आशीर्वाद देंगी और पन्द्रह लाख रूपये दीजिये तो आप राधे माँ को किसी फाइव स्टार होटल में डिनर के साथ आशीर्वाद ले सकते है ! तब भी वह मूर्ख हिंदुओं की देवी है।* *निर्मल बाबा है जो लाल चटनी और हरी चटनी में भगवान की कृपा दे रहा है ! रात दिन पुजवा रहा है।* *रामपाल भक्त हैं जो कबीर को पूर्ण परब्रह्म परमात्मा मानते हैं ! और अपने नहाए हुए पानी को अपने भक्तों को पिला कर कृतार्थ करता है।* *ब्रह्मकुमारीमत वाले हैं जो दादा लेखराज के वचनों को सच्ची गीता बताते हैं और परमात्मा को बिन्दुरुप बताते हैं ! इन्होंने भगवद् गीता कोभी फेल कर दिया है।* *राधास्वामी मत वाले अपने गुरु को ही मालिक ,परमेश्वर, भगवान ,ईश्वर मानते हैं ।वह साक्षात् ईश्वर का अवतार है। और वेद गलत है ।* *निरंकारी है जिनका उद्धार करने वाले की करोड़ की गाड़ी में 350 की स्पीड पर भयंकर दुर्घटना में औरों को तो पता नही , पर अपना मिलन परमात्मा से करवा लेता है।* *कुछ बाबा साईं को भगवान् बनाने पर तुले है।* *आसाराम के भक्त तो और भी महान है सब पोल खुल जाने पर भी सड़कों पर भक्त बनकर आसाराम को ईश्वर मानकर रात दिन उसके गुण गाते हैं।* *हिन्दुस्तान में रहने वाले जैन, बौद्ध, कबीरपंथी, अम्बेडकरवादी, मांसाहारी, शाकाहारी, साकारी, निराकारी सब हिन्दू हैं !* *लेकिन हिंदू सच मे है कौन?* *खुद इन हिन्दुओं को नहीं पता।* *कब जागोगे आखिरकार हिंदुओं !तुमने स्वयं ही वैदिक सनातन धर्म की सबसे ज्यादा हानि की है कोई विदेशी इसका जिम्मेदार नहीं है।* *ये हैं हिंदू जिन्हें जिसने जैसा बेबकूफ बनाया वैसे बन गये।* *जिसने अपनी दुकान ज्यादा सजायी वो ही उतना बड़ा परमेश्वर हो गया ।* *सच में हिंदुत्व का ऐसा विकृत रूप देखकर दुःख होता है।* *आओ लौट चलें सनातन धर्म की ओर ।और वेद समर्थित मार्ग पर चलें । वैदिक धर्म का परचम लहराएं भारत को पुनः विश्व गुरू बनाएं।*

Comments