सुख" तू कहाँ मिलता है ================= ❗ ऐ "सुख" तू कहाँ मिलता है क्या. तेरा कोई. स्थायी. पता. है ❗ क्यों बन बैठा है. अन्जाना आखिर. क्या है तेरा ठिकाना। ❗ कहाँ कहाँ. ढूंढा. तुझको पर. तू न. कहीं मिला मुझको ❗ ढूंढा. ऊँचे मकानों. में बड़ी बड़ी दुकानों. में स्वादिस्ट पकवानों. में चोटी. के. धनवानों. में ❗ वो भी तुझको. ढूंढ. रहे थे बल्कि मुझको. ही पूछ. रहे. थे ❗ क्या आपको कुछ पता है ये सुख आखिर कहाँ रहता है? ❗ मेरे. पास. तो. "दुःख" का पता था जो सुबह शाम. अक्सर. मिलता था ❗ परेशान होके रपट लिखवाई पर ये कोशिश भी काम न आई ❗ उम्र अब ढलान. पे. है हौसले थकान. पे. है ❗ हाँ उसकी. तस्वीर है मेरे. पास अब. भी. बची हुई. है आस ❗ मैं. भी. हार नही मानूंगा सुख. के. रहस्य को. जानूंगा ❗ बचपन. में मिला करता था मेरे साथ रहा करता. था ❗ पर. जबसे. मैं बड़ा हो. गया मेरा. सुख मुझसे जुदा. हो गया। ❗ मैं फिर भी. नही हुआ हताश जारी रखी उसकी तलाश ❗ एक. दिन. जब आवाज. ये आई क्या. मुझको. ढूंढ. रहा है भाई ✅ मैं. तेरे. अन्दर छुपा. हुआ. हूँ तेरे. ही. घर. में. बसा. हुआ. हूँ ❗ मेरा. नही. है कुछ. भी "मोल" सिक्कों. में. मुझको. न. तोल ❗ मैं. बच्चों. की. मुस्कानों. में हूँ हारमोनियम की. तानों में. हूँ ❗ पत्नी. के. साथ चाय. पीने. में "परिवार" के. संग. जीने. में ❗ माँ. बाप के. आशीर्वाद में रसोई घर के पकवानों में ❗ बच्चों की सफलता में हूँ माँ की निश्छल ममता में हूँ ❗ हर पल तेरे संग रहता हूँ और अक्सर तुझसे कहता हूँ ❗ मैं तो हूँ बस एक "अहसास" बंद कर दे तु मेरी तलाश ❗ जो मिला उसी में कर "संतोष" आज को जी ले कल की न सोच ❗ कल के लिए आज को न खोना मेरे लिए कभी दुखी न होना ।

Comments

Popular posts from this blog

मुफ़्त खोरी